सोनभद्र, मार्च 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले के छह ब्लाकों में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएग। स्टेडियम निर्माण को लेकर जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए सभी उपजिलाधिकारियों से प्रस्ताव मांगा गया है। इसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने पर स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। जिले के करमा, म्योरपुर, दुद्धी, कोन, चोपन, चतरा ब्लाक में मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में खेलकूद की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने इसके तहत जिले के छह ब्लाकों करमा, म्योरपुर, दुद्धी, कोन, चोपन और चतरा में मिनी स्टेडियम बनाया जाना है। मिनी स्टेडियम के निर्माण को लेकर जिले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.