लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा सोनभद्र के सात कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। मामला सोनभद्र की चूना पत्थर की आवंटित खदान से जुड़ा है, जिसे 2017 से 2019 तक संचालित किया जाना था। मगर ऐसा नहीं किया गया। समय सीमा के विस्तार का भी कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया। इस संबंध में मंडलायुक्त मिर्जापुर द्वारा आख्या व कार्यवाही की संस्तुति की गई थी।जिन लोगों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं, उनमें चार ज्येष्ठ खान अधिकारी सहित कुल सात कर्मचारी शामिल है। तत्कालीन खान अधिकारी महबूब जो अभी ज्येष्ठ खान अधिकारी हैं। यह भी पढ़ें- प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक जेपी द्विवेदी तत्कालीन ज्येष्ठ खान अधिकारी सोनभद्र जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं...