सोनभद्र, मार्च 6 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। सोनभद्र के चोपन रोड ओबरा निवासी श्रुति ओला पुत्री सुरेन्द्र यादव ने यूपीएससी में 329वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। श्रुति ने यह सफलता दूसरी बार में हासिल की है। ओबरा के चोपन रोड निवासी श्रुति ओला पुत्री सुरेन्द्र यादव ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेंट जोसेफ शक्तिनगर से की है। इसके बाद उन्होंने बीएचयू से अंग्रेजी में स्नातक किया। स्नातक करने के बाद श्रुति प्रयागराज चली गई और वहां से उन्होंने लॉ किया। लॉ करने के बाद उन्होंने दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी शुरु कर दी। पहली बार में उन्हें सफलता नहीं मिली। लेकिन दूसरी बार में वह सफल हो गई। दूसरी बार में यूपीएससी में श्रुति ने 329वीं रैंक हासिल की। श्रुति के दादा स्व. मुखराम यादव ओबरा परियोजना में वरिष्ठ लिपिक थे। उनके पिता सुरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.