वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल-डिस्कॉम के एक और अवर अभियंता संदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया है। जेई विद्युत वितरण खंड-पिपरी (सोनभद्र) में तैनात थे। जेई पर फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी पाने के आरोप में निलंबित किया गया। आरोपी ने अपने स्थान पर सॉल्वर को बैठाकर परीक्षा पास की थी। विद्युत सेवा आयोग की जांच रिपोर्ट के बाद यूपी पावर कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कुमार ने यह कार्रवाई की। फर्जीवाड़ा में अबतक एक अवर अभियंता अभिषेक सिंह, तकनीशियन रितेश सिंह पटेल, आशीष कुमार, अनूप कुमार सिंह, महेशवर सिंह और राही प्रताप सिंह को सस्पेंड किया जा चुका है। सभी आरोपियों ने अपने स्थान पर सॉल्वर गैंग के सदस्य को बैठकर परीक्षा दिलवाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...