सोनभद्र, फरवरी 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर युवती को डराने-धमकाने और उसकी न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कानपुर नगर से पकड़ा गया है। इस मामले का खुलासा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने किया। एसपी ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग फोन कर स्वयं को सीबीआई अफसर बताते हुए उस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये की मांग कर रहे हैं। डर के चलते पीड़िता ने आरोपियों के बताए खातों में रुपये भी ट्रांसफर किए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद कानपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.