सोनभद्र : अमानवीय कृत्य के मामले में लापरवाही पर दरोगा-सिपाही नपे
वाराणसी, अगस्त 11 -- युवक को अर्धनग्न कर घुमाने में लापरवाही बरतने का आरोप बभनी पुलिस ने 10 आरोपियों को अबतक किया है गिरफ्तारसोनभद्र/बभनी, हिन्दुस्तान टीम। युवक के साथ किए गए अमानवीय कृत्य के मामले में लापरवाही मिलने पर एसपी ने बभनी थाने के दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया है। इस मामले में दो नामजद समेत दस आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।करकच्छी गांव में बीते गुरुवार को गाली-गलौज का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने एक युवक को बांधकर उसकी पिटाई की थी। साथ ही उसे अर्धनग्न कर जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाने का अमानवीय व्यवहार किया था। यही नहीं, युवक के भाई और भाभी की भी पिटाई की गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि इस मामले में लापरवाही मिलने पर बभनी थाने के दरोगा अखिलेश पाठक और सिपाही मो. सलीम को निलंबित कर दिया गया है। दोनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.