सोनभद्र, दिसम्बर 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर 33 वर्षीय अब्बास अहमद जैदी ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज स्थित होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। वह वाराणसी के गोविंदपुरा दालमंडी के निवासी थे। सूचना मिलते ही सीओ नगर रणधीर मिश्रा और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। अब्बास अहमद जैदी केनरा बैंक के मकबूल आलम रोड, वाराणसी स्थित मंडल कार्यालय में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। सोमवार को वे बैंक के कार्य से सोनभद्र आए थे। उन्होंने परासी स्थित शाखा में कार्य संबंधी जानकारी ली। इसके बाद मुडिलाडिह डिग्री कॉलेज पहुंचकर खाता खुलवाने की बातचीत की। वहां से लौटकर राबर्ट्सगंज शाखा में शाखा प्रबंधक सहित अन्य बैंक कर्मियों से मुलाकात की। रिकवरी एजेंट के माध्यम से उन्हें न्यू सवेरा होटल में ठहराया गया। मंगलवार सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.