सोनबरसा संघर्ष में शहीद हुए थे खेरैहिया के वीर सपूत अर्जुन सिंह
भागलपुर, अगस्त 30 -- अकबरनगर, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत एवं आजाद दस्ता के साहसी क्रांतिकारी शहीद अर्जुन सिंह को उनके शहीद दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले खेरैहिया निवासी अर्जुन सिंह के अदम्य साहस और बलिदान को लोगों ने कोटि-कोटि नमन किया। भारत की आजादी की लड़ाई के दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण ने युवकों को गुरिल्ला युद्ध का प्रशिक्षण देने के लिए नेपाल प्रवास के दौरान आजाद दस्तां का गठन किया था। इस दस्ते में बिहार के कई साहसी युवा शामिल थे। आजाद दस्तां अंग्रेजी शासन के खिलाफ विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष कर रहा था। खेरैहिया के वीर सपूत अर्जुन सिंह भी इस क्रांतिकारी दल के सक्रिय सदस्य थे। आजाद दस्तां के क्रांतिकारियों ने कई साहसिक अभियानों में भाग लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.