सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- सीतामढ़ी। जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। एक युवक को दरवाजे पर पहुंचकर उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में नूर मोहम्मद साह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल नूर मोहम्मद साह को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट में दो जगह चाकू के गहरे घाव लगे हैं, इससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल व परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार, हमला करने वाला युवक पहले से ही शराब से जुड़े मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में बाहर निकला था।

हिंदी हिन्दुस्...