सोनबरसा में सहेलियों संग नहाने गई 5वीं की छात्रा की डूबने से मौत
सीतामढ़ी, जून 14 -- विनोद कुमार सोनबरसा। क्षेत्र के पिपरा परसाईंन टोला जानकी नगर वार्ड 2 में पोखर में डूबने से 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान विजय राय की पुत्री वर्षा कुमारी के रूप में हुई है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वर्षा गांव की दो अन्य बच्चियों के साथ पोखर में नहाने गई थी। नहाने के दौरान तीनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। किसी तरह दो बच्चियां बाहर निकलने में सफल रहीं, जबकि वर्षा गहरे पानी में डूब गई।बच्चियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- सोनबरसा में सहेलियों संग नहाने गई 5वीं की छात्रा की डूबने से मौत इसी दौरान पोखर में वर्षा का शव दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलने पर अवर निरीक्षक धीरज कुमार सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.