सोनबरसा में चिकन पॉक्स के लक्षण वाला मरीज मिला
कुशीनगर, मई 20 -- मथौली बाजार। मोतीचक ब्लॉक के सोनबरसा गांव में चिकन पॉक्स जैसे लक्षण वाले एक मरीज मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच और उपचार किया। मरीज की पहचान पीयूष प्रसाद पुत्र दीनानाथ प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उसमें पिछले पांच दिनों से चिकन पॉक्स जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे।सीएचसी मोतीचक प्रभारी डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया के निर्देश पर गठित स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। टीम ने परिजनों को मरीज की देखभाल और बचाव संबंधी जरूरी जानकारी भी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार और आसपास के लोगों को घर तथा मोहल्ले में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- एक गांव से रायपुर फुलवरिया तक फैला चिकन पॉक्स साथ ही ग्रामीणों से अपील ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.