गोरखपुर, फरवरी 3 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में बेलवा खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे घने कुहरे के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो बसों में सवार दर्जनों यात्रियों को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के चलते फोरलेन पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।सूचना मिलने पर सोनबरसा चौकी पुलिस और एनएचएआई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद यातायात पूरी तरह बहाल हो सका।बताया जा रहा है कि सोनबरसा बाजार स्थित बेलवा खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर पिछले चार दिनों से एक इंजन खराब कंटेनर खड़ा था। एनएचएआई विभाग की ओर से उसके पीछे कोई सेफ्टी ब्रेकर या चेतावनी संकेत नहीं लगाया गया था। मंगलवार सुबह घने कुहरे में एक प्राइवेट बस कंटेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.