सोनबरसा फोरलेन के भूमि अधिग्रहण की अधियाचना एनएचएआई को लौटाई
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुजफ्फरपुर-सोनबरसा (एनएच-22) के प्रस्तावित फोरलेन के अलाइनमेंट में तकनीकी त्रुटि आने के कारण जिला भू-अर्जन कार्यालय से भूमि अधिग्रहण की अधियाचना को एनएचएआई को वापस कर दिया है।
फोरलेन के लिए एनएचएआई का अलाइनमेंट फोरलेन के लिए एनएचएआई ने जो अलाइनमेंट तैयार किया, उसमें पूर्व से अधिग्रहित भूमि का भी कुछ हिस्सा शामिल हो गया। इस कारण निकट भविष्य में विवाद होने की संभावना को देखते हुए इसे वापस किया गया है। अब एनएचएआई दोबारा से अलाइनमेंट तैयार करने में जुट गया है। इसके बाद भूमि अधिग्रहण को लेकर अधियाचना सौंपी जाएगी। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि अलाइनमेंट में आंशिक त्रुटि है, जिसे सुधार कर भूमि अधिग्रहण की अधियाचना भेजी जाएगी।
टू से फोरलेन करने का प्रस्ताव मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.