सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सोनबरसा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घुरघुरा हनुमान नगर पंचायत के बेला पंचायत भवन परिसर में नवनिर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन बुजुर्ग रेवी राम एवं मुखिया प्रतिनिधि ज्याउद्दीन उर्फ तन्नु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कर किया। मुखिया प्रतिनिधि ज्याउद्दीन उर्फ तन्नु ने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्र के प्रारंभ होने से बेला सहित आसपास के लोगों को प्राथमिक उपचार तथा सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बल्कि सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यह उप केंद्र से ग्रामीणों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य उप केंद्र की आवश्यकता महसूस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.