रिषिकेष, अप्रैल 21 -- चारधाम यात्रा के चलते लोकल पहाड़ी रूटों पर यात्रियों का दबाव तेजी से बढ़ रहा है। सोनप्रयाग रूट पर मंगलवार को आठ और श्रीनगर के लिए पांच अतिरिक्त बसों को लगना पड़ा है। बावजूद, यात्रियों की बढ़ती संख्या के आगे यह बसें भी नाकाफी साबित होती दिखी। मंगलवार सुबह से ही पर्वतीय रूटों की बसों के ऋषिकेश बस अड्डे और दूनमार्ग स्थित इंद्रमणि बड़ोनी चौक पर यात्रियों का दबाव बढ़ा हुआ दिखा। केदारनाथ रूट पर सोनप्रयाग तक जाने वाली नियमित दस बस सेवाओं में यात्रियों के बीच सीटों के लिए मारामारी की स्थिति दिखी, जिसके बाद लोकल रोटेशन प्रबंधन हरकत में आया। यह भी पढ़ें- 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट; रजिस्ट्रेशन, हेली बुकिंग, रूट और नए नियम जानिए रूट पर आठ अतिरिक्त बसों को दौड़ाया गया, जिससे बसों के इंतजाम में खड़े यात्रियों का थोड़ी ...