सोनपुर स्टेशन पर बाल व मानव तस्करी रोकने को चला जागरूकता अभियान
छपरा, अगस्त 1 -- जीआरपी व आरपीएफ ने सोनपुर स्टेशन, प्लेटफार्म, पोर्टिको और सर्कुलेटिंग एरिया में चलाया जागरुकता अभियान सोनपुर।
जागरुकता अभियान पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर स्टेशन पर शनिवार को बाल तस्करी और मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। रेल डीएपी और आरपीएफ कमांडेंट के निदेश पर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय पासवान और आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में सोनपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म, पोर्टिको और सर्कुलेटिंग एरिया में जागरुकता अभियान निकाल कर यात्रियों और आम नागरिकों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने यात्रियों से अपील की कि यदि किसी बच्चे, महिला या अन्य व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में आवाजाही दिखाई दे अथवा किसी प्रकार की तस्करी की आशंका हो तो इसकी सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.