छपरा, मार्च 8 -- सोनपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर रविवार को 13226 डाउन दानापुर - जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर युवक यात्री बुरी तरह जख्मी हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक लगभग 40 वर्षीय अरविन्द कुमार महतो सोनपुर थाने के बरबट्टा निवासी दारोगा महतो का पुत्र था। उसके पास से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और सोनपुर से हाजीपुर तक का टिकट बरामद हुआ है। वह दिल्ली में आइस्क्रीम बेचता था। होली पर अपने घर आया था। घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।सूचना मिलते ही शव को देखने और उसकी पहचान करने के लिए आसपास के दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। युवक के शव की पहचान होते ही गांव में मातम और परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उनके रोने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.