सोनपुर रेलवे को पराजित कर बबलू इलेवन ने जीता खिताब
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, वसं। सोनपुर रेलवे मंडल के खेल मैदान में आयोजित 25वें राज्यस्तरीय अभियंता अजीत कुमार आजाद मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बबलू इलेवन, मुजफ्फरपुर ने सोनपुर रेलवे क्रिकेट टीम को 47 रनों से हराकर जीत लिया।शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बबलू इलेवन ने 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। चंदन चक्रवर्ती ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली। शिवम कुमार सिंह ने 42 रन, दिवाकर झा ने 19 रन और आदिली सिद्दीकी ने 13 रनों का योगदान दिया। सोनपुर की ओर से प्रमोद ने 2 विकेट झटके, जबकि राजू यादव, अनुपम और राहुल मिश्रा को 1-1 विकेट लेने में सफलता मिली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनपुर रेलवे की टीम 18.2 ओवर में 134 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से आनंद कुमार ने सर्वाधिक 46 रन बनाए, जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.