छपरा, दिसम्बर 6 -- सोनपुर । संवाद सूत्र हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला ग्राउंड के रेलवे स्टेडियम में आउटडोर खेल कार्यक्रम के तहत शनिवार को आयोजित बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दरभंगा और तिरहुत प्रमंडल के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता में दरभंगा ने तिरहुत को 7 विकेट से हरा कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। सारण जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में तिरहुत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । तिरहुत की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी दरभंगा की टीम ने 13 ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाकर 7 विकेट से मैच पर अपना कब्जा जमा लिया। जिला खेल पदाधिकारी मो शमीम अंसारी ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को कप प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.