छपरा, सितम्बर 24 -- स्थानीय व उभरते कलाकारों को मिलेगा मौका डीडीसी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित न्यूमेरिक 15 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन पेज चार की बॉटम छपरा, नगर प्रतिनिधि। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की सदियों पुरानी धार्मिक, सांस्कृतिक और लोक परंपरा इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच पर भी नजर आएगी। मेले की ऐतिहासिक पहचान, लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप को देश-दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ स्थानीय व उभरते कलाकारों को मंच देने को लेकर गुरुवार को विकास भवन में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा, कलाकारों की सहभागिता और मेले की विरासत को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने को लेकर विस्तार से चर्...