छपरा, नवम्बर 28 -- सोनपुर में बीते 22 नवंबर से चल रहे रामायण मंचन का हुआ समापन सोनपुर । संवाद सूत्र सोनपुर मेला ग्राउंड के हरिहरनाथ मंदिर के दक्षिण भाग में बीते 22 नवंबर से चल रहे राम की लीलाओं पर आधारित रामायण मंचन देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड उमड़ रही है। सांस्कृतिक संगम के निदेशक मानवेन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में सातवें दिन शुक्रवार को रामायण मंचन की शुरुआत रावण विभीषण संवाद से हुई जहां विभीषण रावण को समझाने की कोशिश करते हैं कि राम साक्षात नारायण के अवतार हैं। उनसे बैर लेने का अर्थ है पूरे राक्षस कुल का विनाश, लेकिन अंहकार में चूर रावण विभीषण की बात नहीं मानता बल्कि विभीषण को लात मारकर अपने राज्य से निष्कासित कर देता है। राज्य से निष्कासित होकर विभीषण राम की शरण में चले जाते हैं। इसी कड़ी में इधर श्रीराम युद्ध की विभीषिका को देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.