सोनपुर में हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
छपरा, सितम्बर 14 -- सोनपुर। सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सोमवार को सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र में हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। इस दौरान घरों से लेकर मंदिरों तक धार्मिक माहौल बना रहा। व्रती महिलाओं ने शाम को स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर विधि-विधान से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की पूजा की। कई महिलाओं ने मिट्टी से शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाकर पूजन किया। पूजा के दौरान महिलाओं ने तीज व्रत की कथा सुनी और पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: हरितालिका तीज पर महिलाओं ने रखा व्रत यह भी पढ़ें- Sasaram News: हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.