छपरा, जून 25 -- पुलिस की तत्परता से पांच घंटे में दरियापुर से अपहृत युवक बरामद युवक नयागांव का रहने वाला है और सोनपुर के बड़का बगीचा अपने ननिहाल गया था बदमाशों ने परिजनों से की थी एक लाख रुपए की मांग राशि नहीं देने पर हत्या कर देने की दी थी धमकी

घटना का विवरण पहलेजा पुलिस ने त्वरित कार्रवायी कर चार में से एक अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार सोनपुर। सोनपुर के बजरंग चौक पर बुधवार की रात लगभग 10.30 बजे फिरौती में एक लाख रुपए की मांग को लेकर एक युवक का अपहरण कर लिया गया। अपहृत युवक विशाल कुमार नयागांव थाने के नयागांव निवासी तारकेश्वर महतो का पुत्र बताया गया है। युवक सोनपुर थाने के बड़का बगीचा गांव स्थित अपने ननिहाल आये हुए था। अपहर्ताओं ने युवक को दरियापुर रेल चक्का कारखाना की ओर जाने वाली सड़क पर ले गए। उनलोगों ने युवक के परिजनों को फोन कर फिरौत...