सोनपुर में बड़ा हादसा, गंडक नदी में एक ही परिवार के 4 लोग डूबे; ननद-भौजाई के शव मिले
सोनपुर (छपरा), अप्रैल 22 -- बिहार के सोनपुर में बुधवार को एक ही परिवार के 4 लोग गंडक नदी में डूब गए। दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों आपस में ननद और भौजाई बताए जा रही हैं। वहीं, एक लड़का और एक लड़की लापता है। एक महिला और दोनों बच्चे नालंदा जिले के रहने वाले थे और शादी समारोह में शामिल होने सोनपुर आए थे। वहीं, एक महिला सोनपुर की रहने वाली थी। एसडीआरएफ की टीम लापता बच्चों की तलाश कर रही है। यह हादसा सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र स्थित बैजलपुर केशो गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि ननद-भौजाई और दोनों बच्चे बाबा जड़भरत स्थान घाट पर बुधवार सुबह गंडक नदी में नहाने पहुंचे। गहरे पानी में जाने के चलते वे डूब गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस एवं प्रशासन को दी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। जिन दो महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.