छपरा, जून 23 -- सोनपुर। सोनपुर नगर परिषद के रजिस्ट्री बाजार स्थित विधायक कार्यालय में मंगलवार की शाम एक समारोह आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने उन्हें राष्ट्रवाद का अग्रदूत बताते हुए देश के निर्माण एवं विकास में उनके योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू ने की जबकि संचालन उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया। समारोह को वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। यह भी पढ़ें- बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया वे जम्मू- कश्...