छपरा, जून 13 -- सोनपुर। सोनपुर थाने के गोबिन्द चक पंचायत के ईसमाइल चक गांव में आगामी 17 जून तक चलने वाले पांच दिवसीय श्रीगणेश प्रतिष्ठात्मक यज्ञ की शनिवार को बैंड बाजे गाजे एवं विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में दर्जनों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश उठाए । कलश यात्रा का नेतृत्व यज्ञाचार्य चन्द्रकांत तिवारी, वृंदावन से पधारे आचार्य विक्रांत मिश्रा, आचार्य विशाल शर्मा, सोनू ओझा, रितू पांडेय आदि कर रहे थे। कलश यात्रा को देखने और उसमें शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी ।कलश यात्रा भगवान गणेश की नव निर्मित मंदिर परिसर से निकलकर ईसमाइल चक, गोबिन्द चक, रहीमपुर होते हुए गंगा नदी के डोमवा घाट पहुंची। वहां कलश में गंगा नदी का पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर लौट आए । कलशधारियों ने यज्ञ स्थ...