छपरा, मार्च 21 -- सोनपुर में कई घंटों तक गायब रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका सोनपुर। सोनपुर में तेज हवा और बादल गरजने के साथ हुई झमाझम बारिस से एक तरफ जहां अनुमंडल के सोनपुर, दिघवारा और दरियापुर प्रखंड में सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं, दलहन, तेलहन और सब्जी के अलावा आम एवं लीची की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। आम के मंजर और टिकोले गिरे हैं। लीची को नुकसान हुआ है। मक्का और गेहूं की तैयार फसल गिर गई है। चना और मसूर की फसल को भी नुकसान हुआ है। वही खलिहान में रखे सरसो को भी क्षति हुई है। वहीं दूसरी ओर यहां की बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सोनपुर के शहरी क्षेत्रों के साथ- साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई घंटों तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के सामने पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया। उन्हें काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.