सोनपुर में गंडक नदी में डूबे किशोर की तलाश के लिए दूसरे दिन भी चला सर्च अभियान
छपरा, मई 24 -- सोनपुर। नगर परिषद् के हरिहर नाथ थाने के सटे पूरब कालीघाट पर शनिवार को गंडक नदी में नहाने के दौरान पांच किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए थे।
घटना का विवरण स्थानीय गोताखोरों व नाविकों के काफी प्रयास के बाद उनमें चार किशोर को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था जबकि दूसरे दिन रविवार को भी एसडीआरएफ की टीम के लगातार सर्च अभियान चलाने के बाद भी अमित कुमार नामक किशोर के शव बरामद नहीं किया जा सका । पूरे दिन काली घाट पर परिजनों और लोगों की भीड़ जुटी रही। अमित कुमार के माता - पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो - रोकर बुरा हाल था। उनके रोने से माहौल काफी गमगीन हो गया था। डूबा व लापता किशोर लगभग 15 वर्षीय अमित कुमार वैशाली जिले के गोरौल थाने के इसमाइलपुर निवासी हरेन्द्र सिंह का पुत्र बताया गया है।
सर्च अभियान इस संबंध में पूछे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.