सोनपुर में गंगा - गंडक नदी फिर उफनाई
छपरा, अक्टूबर 1 -- सोनपुर । सोनपुर में गंगा - गंडक नदी फिर उफना गई है। गंगा- गंडक नदियों के जल स्तर में धीरे- धीरे पर लगातार हो रही वृद्धि के कारण सबलपुर चारों पंचायतों के अलावा नजरमीरा, पहलेजा शाहपुर दियारा, कल्याणपुर , शिकारपुर पंचायत समेत दियारा क्षेत्र के आघे दर्जन से अधिक पंचायतों के निचले इलाके में बाढ़ का पानी पुनः प्रवेश कर गया है। जल संसाधन विभाग के एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से o1.07 सेंटीमीटर उपर बह रहा है। सोनपुर के कालीघाट से हरिहरनाथ मंदिर जाने वाली सड़क पर भी बाढ का पानी बह रहा है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जुड़ावनपुर थाना परिसर में फिर घुसा बाढ़ का पानी, पुलिस परेशान हरिहरनाथ थाना परिसर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.