छपरा, मार्च 14 -- थाना क्षेत्र के यदुरामपुर गांव था निवासी फोटो- 27 दरियापुर के यदुरामपुर में कार दुर्घटना में युवक की मौत के बाद उसके घर पर जुटे लोग। दरियापुर, एक संवाददाता। सोनपुर थाना क्षेत्र के बाकरपुर के नजदीक कार दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक 32 वर्षीय अरुण कुमार स्थानीय थाना क्षेत्र के यदुरामपुर गांव के रिटायर फौजी राम बदन राय का पुत्र था। जानकारी के अनुसार शनिवार को उसके चचेरे भाई की बारात जाने वाली थी। उसकी भाभी अपने बच्चों के साथ हाजीपुर रहती है। वह कार से अपनी भाभी को लाने जा रहा था। सोनपुर के बाकरपुर के पास जैसे वह पहुंचा कि उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग से टकरा गई जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे ...