छपरा, जून 10 -- सोनपुर। यात्रियों की सुरक्षित एवं सुचारु रेल सेवाएं सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रेल कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनपुर मंडल प्रशासन ने बुधवार को थाना बिहपुर क्षेत्र में कार्यरत लाइन कर्मियों के बीच ओआरएस का वितरण किया । भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए यह पहल की गई, ताकि खुले वातावरण में लंबे समय तक कार्य करने वाले रेल कर्मी हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन एवं अन्य गर्मी जनित स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रह सकें। रेल कर्मियों को नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस का सेवन करने तथा धूप में कार्य करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में भी जागरूक किया गया। यह जानकारी बुधवार की शाम पीआरआई राम प्रताप सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी ।

पुलिस ...