छपरा, दिसम्बर 17 -- किराए व जुर्माने के रूप में 33 लाख 29 हजार 495 रुपए की हुई वसूली सोनपुर । संवाद सूत्र सोनपुर मंडल में बेटिकट यात्रियों की धर-पकड़ के लिए लगातार मेगा टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। सोनपुर मंडल में मंगलवार को सीनियर डीसीएम रौशन कुमार के नेतृत्व चलाए गए मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट जांच टीमों ने कुल 4616 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा। इनसे किराए व जुर्माने के रूप मे 33,29,495 रुपए राजस्व की वसूली की गई, जो मंडल के राजस्व संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत करती है। दिसंबर माह में अब तक रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि सोनपुर मंडल में दिसंबर माह के दौरान निरंतर सघन टिकट जांच अभियान जारी है। दिसंबर महीने में अब तक कुल 36,775 बेटिकट एवं अवैध रूप से यात्रा...