छपरा, जुलाई 11 -- सोनपुर। सोनपुर मंडल में फर्जी तत्काल आरक्षण टिकट के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार यात्री पकड़े गए। शुक्रवार को जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही 11061 अप जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट जांच के दौरान टीटीई राकेश कुमार सिंह को यात्रियों के टिकट संदिग्ध प्रतीत हुए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को दी। यह भी पढ़ें- पवन एक्सप्रेस ट्रेन में फर्जी टिकट पर यात्रा कर रहे 04 यात्री धराए, प्राथमिकी दर्जजांच प्रक्रिया मामले की गंभीरता को देखते हुए वाणिज्य विभाग ने बिना विलंब कार्रवाई करते हुए सहायक वाणिज्य प्रबंधक नीरज कुमार के नेतृत्व में टीटीई टीम को सक्रिय किया। समन्वित कार्रवाई के तहत संबंधित यात्रियों को छपरा स्टेशन पर उतारकर विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान बी-2 कोच में ड्यूट...