सोनपुर मंडल को उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए मिले शील्ड
छपरा, मार्च 28 -- सोनपुर। पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय स्थित वैशाली रेल प्रेक्षागृह में शनिवार को आयोजित 70वें रेल सप्ताह के दौरान महाप्रबंधक स्तरीय 'विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार' में सोनपुर मंडल को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए 06 शील्ड प्रदान किए गए। महाप्रबंधक स्तर पर बेस्ट कोचिंग डिपो शील्ड- यांत्रिक विभाग को, बेस्ट ट्रेन सेट शेड डी /ईएमयू शेड शील्ड भी यांत्रिक विभाग को, गैर-किराया राजस्व शील्ड - वाणिज्य विभाग को, ब्रिज मैनेजमेंट शील्ड - इंजीनियरिंग विभाग के अलावा कानूनी दक्षता शील्ड और जनसंपर्क विभाग शील्ड प्रदान किया गया । पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह से शील्ड प्राप्त करने के दौरान सोनपुर मंडल के मण्डल रेल प्रबन्धक अमित सरन के साथ संबंधित विभागों के शाखा अधिकारी उपस्थित थे । यह जानकारी शनिवार की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.