खगडि़या, अप्रैल 23 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने बुधवार को खगड़िया व रेलवे जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई से लेकर खानपान स्टॉलों का भी जायजा लिया। इस दौरान यात्री सुविधाओं को भी देखा। जिस पर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। खगड़िया स्टेशन पर निरीक्षण में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे सभी कार्यों की समीक्षा की गई। वही स्टेशन भवन के नक्शा का भी अवलोकन किया। साथ ही पैनल रूम, संयुक्त क्रू लॉबी, फुटओवर ब्रिज, बुकिंग कार्यालय एवं पार्सल कार्यालय का निरीक्षण कर यात्रियों एवं कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- डीआरएम ने सोनपुर-बरौनी एवं बरौनी-कटिहार रेलखंड का किया निरीक्षण मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने कहा कि सोनपुर मंडल में यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन...