छपरा, मई 31 -- सोनपुर। नेपाल की राजधानी काठमांडू में 28 मई से चल रही 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप -2026 में सोनपुर थाने के भरपूरा निवासी रितेश रंजन ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। कराटे के काता इवेंट में रितेश ने शुरुआत से ही शानदार तकनीक, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाड़ी को बड़े अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रितेश के इस स्वर्णिम प्रदर्शन के साथ ही भारत ने प्रतियोगिता में अपने गोल्ड मेडल अभियान का शानदार आगाज़ किया। भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने रितेश की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अनुकरणीय प्रदर्शन और हर मुकाबले में अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह जानकारी रविवार की शा...