छपरा, फरवरी 5 -- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा सोनपुर। सोनपुर - हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में सोनपुर निवासी युवक की जान चली गई। यह हादसा दौलतपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास घटित हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सोनपुर के महेश्वरी चौक निवासी उमेश कुमार सिंह के 23 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गय। आसपास के लोगों ने बताया कि सौरभ हाजीपुर के रामाशीष चौक स्थित अमेजन कंपनी में कार्यरत था। बुधवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह मुजफ्फरपुर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सौरभ की मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.