छपरा, मार्च 6 -- आग लगने से दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े और सामान जल कर हुआ राख आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट से लगना बताया गया है दमकल और ग्रामीणें के सहयोग से पाया गया आग पर काबू सोनपुर। सोनपुर प्रखंड की भरपुरा पंचायत के भरपुरा बाजार स्थित दो कपड़े की दुकान में गुरुवार की देर रात लगभग दो बजे अचानक आग लग जाने से दुकान और उसमें रखे लाखों रुपए मूल्य के कपड़े और उसमें रखे सामान जल कर राख हो गए। आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही थेाड़ी देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आसपास के दर्जनों लोग एकत्र हो गए। सूचना पर सोनपुर और नयागांव से दमकल भी पहुंच गया। दमकल और ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस संबंध में वहां के सामाजिक कार्यकर्ता व पड़ोसी...