सोनपुर के गोबिन्द चक रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौत
छपरा, मई 16 -- मृतक पटना फुलवारी आशियाना के एजी कॉलोनी निवासी सोनपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर - छपरा रेल खंड पर सोनपुर और परमानंदपुर स्टेशनों के बीच शुक्रवार की शाम सोनपुर थाने के गोबिन्द चक गांव के सामने रेलवे गुमटी संख्या चार के समीप किसी ट्रेन से कट कर एक यात्री बुरी तरह जख्मी हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।सूचना मिलते ही शव को देखने और उसकी पहचान करने के लिए आसपास के दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी भी घटना स्थल पर पहुंच गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी ने बताया कि मृतक के पास से आधार कार्ड बरामद हुआ है। उसकी पहचान लगभग 56 वर्षीय अरविन्द कुमार पांडेय पटना फुलवारी आशियाना के एजी कॉलोनी निवासी स्व सिद्देश्वर पांडेय के पुत्र के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.