छपरा, मार्च 5 -- पुलिस की लगातार गश्ती और शराबबंदी कानून का दिखा बेहतर असर संस्कृति की सुरक्षा के लिए युवाओं को किया जाना चाहिए जागरूक सोनपुर। सोनपुर और नयागांव के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का त्योहार होली बुधवार को मारपीट की छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। मारपीट की इन घटनाओं में कई लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए यहां के अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। मारपीट की इन छिटपुट घटनाओं को छोड़ कहीं से भी कोई बड़ी व अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हो सकी है। दूसरी ओर समाज के बौद्धिक वर्ग के लोगों का मानना है कि इस महान पर्व और इसकी पारंपरिक संस्कृति को बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध लोगों को अपसंस्कृतियों के खिलाफ अभियान चला कर युवाओं को जागरूक किया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...