पलामू, मई 17 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू प्रमंडल में सोन और कोयल नदी के दोआब में स्थित सोनपुरा राज परिवार के सदस्य सह पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही के निकट रिश्तेदार 80 वर्षीय बिजेंद्र नाथ शाही का हृदय संबंधी सफल ऑपरेशन शहर के नारायण अस्पताल में किया गया। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों की टीम ने उनकी गंभीर हृदय समस्या का सफलतापूर्वक उपचार करते हुए पेसमेकर लगाया। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। डॉ. गौरव नारायण अग्रवाल, डॉ. मनीष, डॉ. अवधेश कुशवाहा और डॉ. राहुल अग्रवाल ने टीम के साथ ऑपरेशन किया। पूरी प्रक्रिया आधुनिक तकनीक और चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप संपन्न की गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बिजेंद्र नाथ शाही को हृदय गति से जुड़ी परेशानी के कारण भर्ती कराया गया था। जांच के बाद उन्हें पेसमेकर लगाने की जरूरत महसूस की ग...