सासाराम, फरवरी 26 -- रोहतास, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुशडिहरा के समीप सोनडीला पर बुधवार रात जंगली हाथी ने भारी उत्पात मचाया। हाथी के हमले में आधा दर्जन से अधिक गाय-भैंसें मर गईं। जबकि कई अन्य पशु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पिछले चार दिनों से झारखंड की ओर से सोन नदी पार कर हाथी रोहतास और नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में घूम रहा है। सोन नदी किनारे बसे गांवों में लोग लगातार भय के साये में हैं। गुरुवार सुबह जब पशुपालक अपने मवेशियों को देखने पहुंचे, तो कई मृत अवस्था में मिले और कुछ घायल पाए गए। हाथी ने मिट्टी से बने बोरिंग घर, झोपड़ियों और चापाकल को भी नुकसान पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार देर रात हाथी ने बथान में बंधे पशुओं को कुचल दिया। वहीं इलाके में काफी देर तक उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.