सोनचरी के सुधीर विधायक प्रतिनिधि मनोनीत
बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- परवलपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सोनचरी गांव निवासी जदयू नेता सुधीर सिंह को परवलपुर प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने इसकी जानकारी नगर पंचायत के ईओ, बीडीओ, सीओ एवं सीडीपीओ को भेजे पत्र में दी है। पत्र में उल्लेख है कि विधायक की अनुपस्थिति में नगर पंचायत एवं प्रखंड, अंचल तथा सीडीपीओ कार्यालय में होनेवाली बैठक में सुधीर सिंह बतौर प्रतिनिधि शामिल होंगे। उनके मनोनयन पर जदयू एवं भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की है। अखिलेश कुमार सिंह, अमित कुमार, धनंजय कुमार व अन्य ने इसके लिए उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.