नैनीताल, मार्च 6 -- भीमताल, संवाददाता। नगर के सोनगांव क्षेत्र में शुक्रवार को राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम ने बांज के पेड़ों के कटान की सूचना मिलने पर निरीक्षण किया। इस दौरान बांज के पेड़ कटे हुए पाए गए। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक की सभासद शिप्रा जोशी ने बताया कि स्थानीय और बाहरी व्यक्तियों द्वारा लगातार क्षेत्र में बांज के पेड़ों का कटान किया जा रहा है। अब तक काफी अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। जिसकी प्रशासन को सूचना दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.