नैनीताल, मई 25 -- भीमताल। भीमताल ब्लॉक के सोनगांव क्षेत्र के जंगल में सोमवार को आग लग गई। आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ अभियान चलाया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्राम प्रधान मुकेश पलड़िया ने अराजक तत्वों ने रविवार रात जंगल में आग लगाने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने जंगलों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- सोनगांव के जंगल में लगी आग यह भी पढ़ें- बल्दियाखान के जंगल में देर रात भड़की भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...