बदायूं, जून 13 -- बिसौली, संवाददाता। शाहबाद कछला भगीरथ घाट राजमार्ग पर सोत नदी पर गुरुवार से पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया। पुल सेतु निगम की देखरेख में हाथरस की एक फर्म के माध्यम तैयार कराया जाएगा। पुल बनकर तैयार होने में 16 करोड़ 11 लाख 96 हजार का बजट खर्च होगा। पुल बनने पर लोगों के लिए बड़ा लाभ मिलेगा। रानेट चौराह के समीप सोत नदी पर बना पुल जर्जर होने के चलते गत वर्ष पांच दिसंबर की मध्य रात्रि से प्रशासन ने ट्रैफिक रोक दिया था। इसके बाद से लोग परेशान थे। पुल बंद होने से इलाके के करीब 60 गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था जिसका प्रभाव नगर की व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहा था। विधायक आशुतोष मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य, एमएलसी बागीश पाठक ने मुख्यमंत्री एवं पीडब्लूडी मंत्री से नए पुल के शीघ्र निर्माण और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.