बस्ती, जनवरी 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। साहित्यिक संस्था अदबी संगम ने पटेल एसएमएच हासिपटल एवं पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा के सभागार में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन हुआ। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. राम कृष्ण लाल 'जगमग' ने की। इस मौके पर साहित्यकार डॉ. वीके वर्मा को साहित्यिक व सामाजिक के चलते 'साहित्य शिल्पी' सम्मान से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल 'जगमग' ने कहा कि डॉ. वर्मा की रचना 'मानवता के स्वर', 'काव्य मुखी', 'युग चित्र', 'भावानुभूति', 'काव्य सौरभ', 'भाव मन्थन', लघु कथा संग्रह 'सोच' और कोविड-19 काव्य संग्रह' जैसी कृतियां साहित्य जगत में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। इस मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कवि सम्मेलन और मुशायरे का शुभारंभ अर्चना श्रीवास्तव के सरस्वती वंदना से हुआ। विनोद उपाध्याय 'हर्षित'...