सोते हुए कान से कुंडल खींचे, फूट-फूटकर रोए बुजुर्ग दंपति
अलीगढ़, जून 5 -- गोंडा (अलीगढ़), संवाददाता। गोंडा थाना के गांव बौला मजूपुर में एक दुस्साहसिक व मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपती के घर में घुसकर बदमाशों ने कुंडल व मोबाइल फोन लूट लिया। घटना गुरुवार देररात को हुई। उस समय दंपति सो रहे थे। तभी बदमाश ने मच्छरदानी में से हाथ डालकर चारपाई पर सोती वृद्धा का कान नोचते हुए कुंडल छीन लिए। वृद्धा को लगा कि कोई बंदर आ गया है। मगर घायल कान से खून निकलता देख लूट का पता चला। बदमाश घर में रखा बुजुर्ग का मोबाइल फोन भी ले गए। घटना के बाद बुजुर्ग दंपति फूट-फूटकर रोए और बोले कि हमारा सबकुछ लुट गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सोतीचौकी में बंद घर से दो लाख की चोरी,जांचघर में घुसकर लूट गांव बौला मजूपुर निवासी बुजुर्ग बनवारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.