सोते हालत में जहरीले सांप ने लड़के को डंसा
सराईकेला, जून 19 -- सरायकेला। खरसावां थाना क्षेत्र के सलाइडीह गांव में गुरुवार सुबह 12 साल के लड़के को सोते हालत में जहरीले सांप ने डंस लिया। लड़के का नाम सलाइडीह निवासी अश्विन होनहागा है। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अश्विन होनहागा घर में सोया हुआ था। गुरुवार सुबह तड़के जब वह गहरी नींद में था, तभी एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। सांप डंसने के बाद अश्विन की नींद खुली और उसने शोर मचाया। यह भी पढ़ें- खरसांवा में सोते समय बच्चे को सांप ने डसा, सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती आवाज सुनकर परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। युवक के पैर पर सांप डंसने के निशान देखकर परिजनों के होश उड़ गए।आसपास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.