गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-101 की झुग्गी में सो रहे एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी मजदूरों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान जुमेराती के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के मनीगाछी गांव का रहने वाला था। जुमेराती सेक्टर-101 की ही एक निजी कंपनी में साफ-सफाई का काम करता था और यहां अपनी झुग्गी में रहता था। रविवार रात को वह रोज की तरह काम खत्म कर अपनी झुग्गी में सो रहा था।रात यह भी पढ़ें- सांप के डंसने से युवक अचेत में सोते समय जुमेराती को अचानक शरीर में तेज दर्द महसूस हुआ, जिससे उसकी आंख खुल गई। जब उसने उठकर देखा, तो पास ही एक सांप रेंगता हुआ जाता दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.